बैंस बन्धुओ ने केवल लालीपाप देकर मजदूरो और पुर्वांचलीयो को ठगा : राजेश मिश्रा
5 Dariya News (अजय पाहवा/धर्मपाल मेनरा )
लुधियाना 12-Sep-2016
शिरोमणी अकाली दल लुधियाना शहरी के मीडीया प्रभारी राजेश मिश्रा ने वार्ड नः73 के इलाका गगन नगर मे विधायक सःबलविन्दर सिंह बैंस , सिमरजीत सिंह बैंस की अपेक्षा का शिकार हुऐ लोगो की तकलीफे सुनते कहा कि इन दोनो विधायक भाईयो की नालायकी के कारण विधान सभा दक्षिणी और आत्म नगर के मजदूर तथा पुर्वांचली वर्ग के लोग खुद को ठगा महसूस करते है। दोनो भाईयो ने हिंदी भाषा मे चिकनी चोपडी बाते करके लोगो को भ्रमित करके केवल अपना उल्लू सीधा किया है। पंजाब मे बसने वाले मजदूर और पुर्वांचली लोग इस बार विधानसभा चुनावो मे दोनो बैंस बंधुओ का दक्षिणी और आत्म नगर से बाईकाट करेगे दोनो विधायको ने इलाके मे विकास की तरफ नजर ही नही मारी बल्कि उल्टी सीधी ड्रामेबाजी करके दोनो विधानसभा क्षेत्रो को लावारिस बना दिया यही कारण है कि खुदगर्ज बैस से पीछा छुडाकर उनके कई खासमखास कौंसलर और साथी अकाली दल मे शामिल हो गऐ केवल शिरोमणी अकाली दल ही एक ऐसी पार्टी है।
जिसके सानिध्य मे मजदूरो और पुर्वांचलीयो का भविष्य सुरक्षित है आज अगर विधानसभा दक्षिणी और आत्म नगर मे विकास की रफ्तार पटरी पर लौटी है तो केवल सः हीरा सिंह गाबडीया चेयरमैन योजना बोर्ड और सःजसपाल सिंह गैसपुरा तथा अकाली दल के वरिष्ठ नेताओ की बदौलत लौटी है इस लिऐ इस बार दोनो विधानसभा क्षेत्रो से इस समाज के लोग अकाली दल के उम्मीदवारो को जीताकर बैंस बन्धुओ को राजनैतिक छुट्टी देगे बैंस हमेशा मजदूरो और पुर्वांचलीयो के साथ मजाक करते आऐ है और उन्हे इन चुनावो मे इस मजाक कर हिसाब किताब चुकाना पडेगा क्योकि अब लोग बैंस की चिकनी चोपडी बातो मे आने वाले नही इस अवसर पर प्रितपाल सिंह , एल के तिवारी , राज बहादुर पाल , सोनू सिंह , एल एस मिश्रा , राजेश गृप्ता ,वरिन्दर कश्यप , मुन्ना कुशवाहा , दलीप सोनी , रमेश वर्मा , राधेश्याम गौतम , राज कुमार , अमरजीत सिंह अन्य उपस्थित थे।