5 Dariya News

रियो पैरालम्पिक (तैराकी) : पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में लियु को स्वर्ण

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 12-Sep-2016

ब्राजील में जारी रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल एस-2 तैराकी स्पर्धा में चीन के लियु बेनयिंग ने स्वर्ण जीता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 20 वर्षीय तैराक ने 41.5 सेकेंड में इस तैराकी स्पर्धा को पूरा किया। लियु ने रविवार को हुई इस स्पर्धा में उनके ही हमवतन झोउ लियाकांग ने रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया। इसी स्पर्धा में झोउ ने रजत और यूक्रेन के सेरही पालामार्चुक को रजत पदक हासिल हुआ। लियु आठ साल की उम्र में एक दुर्घटना का शिकार हुए थे।