5 Dariya News

पंजाब को मिला बेस्ट एनीमल हस्बैन्ड्री अवॉर्ड फॉर 2016

पशु पालन के व्यवसाय हुए प्रफुल्लित-गुलज़ार सिंह रणीके

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Sep-2016

केन्द्र सरकार द्वारा आयेजित 9वें गलोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्डज़-2016 में पंजाब सरकार को पशु पालन तथा डेयरी विकास के क्षेत्र में किए विकास और गुणात्मक सेवाओं स्वरूप बेस्ट एनीमल हस्बैन्ड्री अवॉर्ड फॉर 2016 के साथ नवाज़ा गया है। इस संबंधी यह अवॉर्ड पंजाब को हरियाणा के गवर्नर श्री कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा दिया गया।इस संबंधी जानकारी देते पशु पालन मंत्री गुलज़ार सिंह रणीके ने बताया कि इंडियन कौंसल ऑफ फूड एग्रीकल्चर द्वारा 2008 से वार्षिक राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिस में राज्य सरकार द्वारा कृषि, बागबानी और पशु पालन के क्षेत्र में किए गए आधुनिकीकरण विकास और उपलब्धियों के प्रभाव को किसानों के साथ जोड़कर देखा जाता है तथा मूल्यांकन किया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और किसानों के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ा है।पशु पालन मंत्री ने आगे बताया कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि प्रे एम एस स्वामीनाथन की चेयरमैनशिप में बनी पेश़ेवर नैश्ऩल अवॉर्ड कमेटी ने पंजाब सरकार द्वारा पशु पालन और डेयरी विकास के लिए व्यापक स्तर पर आरंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रम और स्कीमों को लागू करके किसानों के आर्थिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एग्रीकल्चर लीडरशिप सम्मेलन में राष्ट्रीय अवॉर्ड के साथ नवाज़ा है।इस विशेष मौके पर निदेशक पशु पालन एच एस संधा, निदेकश डेयरी विकास इन्द्रजीत सिंह तथा डा.पी के उप्पल भी मौजूद थे।