5 Dariya News

विजय सांपला ने तरनतारन की दलित लड़की से छेड़छाड़ व बुर्जुग महिला की मौत पर लिया सख्त नोटिस

5 Dariya News

चंडीगढ 07-Sep-2016

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व पंजाब भाजपा प्रधान श्री विजय सांपला ने पंजाब के तरनतारन जिले के गांव राजोके में कुछ युवकों द्वारा दलित लड़की से छेड़छाड़ करने व इसके विरोध पर हुई गोलीबारी में एक बुर्जुग महिला की मौत का सख्त नोटिस लिया है। श्री सांपला ने तरनतारन के एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा से फोन पर बातचीत करके दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। काबिलगौर हैं कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव राजोके में पीर बाबा मुरारी दास के जोड़ मेले के दौरान कुछ युवकों ने एक दलित लडकी के साथ छेडछाड़ की, जिसका विरोध करने पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी में एक बुर्जुग महिला की मौत हो गई तथा डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। विजय सांपला ने इस घटना को दुखद करार देते हुए कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने तरनतारन जिले की भाजपा लीडरशिप को भी ताकीद की, के पीडित परिवार की हर संभव मदद की जाए।