5 Dariya News

जगमीत सिंह बराड़ ने बिना शर्त आम आदमी पार्टी को दिया समर्थन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 06-Sep-2016

कांग्रस के पूर्व एम.पी. और केंद्रीय वर्किंग समिति के मैंबर जगमीत सिंह बराड़ अपने साथियों पूर्व विधायक डा. हरबंस लाल, पूर्व विधायक विजय साथी, पूर्व विधायक तरसेम योद्धा, पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़ और श्री मुक्तसर साहिब जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान गुरदास गिरधर समेत आज आम आदमी पार्टी को बिना किसी शर्त समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने ने कहा कि पंजाब लोक हित अभियान आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर भ्रष्टाचारी अकाली और कांग्रेस पंजाब में से चलता करेगा। अपना समर्थन आप को देते बराड़ ने कहा कि यह उनके 42 साल के राजनैतिक सफर में पहला मौका है कि उन्होंने किसी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले 2 सालों के बादलों के भ्रष्टाचार नशों के आतंक और अन्य कुकर्मों के खिलाफ सीधे तौर पर टक्कर लेती आ रही है। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री की तुलना राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के साथ करते कहा कि भले ही उनको गांधी जी के साथ मिलने का मौके नहीं मिला परंतु उनको केजरीवाल में गांधी जी वाली सधारणता और दूरदर्शिता जरूर दिखाई देती है। पूर्व एम.पी ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को बिना किसी शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। क्यों जो हम पंजाब को अकालियों और कांग्रेसियों की भ्रष्ट राज से मुक्त करवाना चाहते हैं। उनका एक मात्र मंतव्य पंजाब को खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने पंजाब में किसान और किसानी को तबाह करके नशे बेरोजगारी और गलत कानून व्यवस्था को जन्म दिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज संजे सिंह, सह-इंचार्ज जरनैल सिंह, सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुगी, संसद मैंबर भगवंत मान, पंजाब डायलॉग के प्रमुख कंवर संधू, पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खहर, लीगल सैल के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल, पार्टी प्रवक्ता सी.डी. कम्बोज और सीनियर नेता जसबीर सिंह बीर मौजूद थे। 

बराड़ के पंजाब लोक हित अभ्यिान द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद संजे सिंह ने कहा कि हम बराड़ के साथ काफी लम्बे समय से बातचीत कर रहे थे और वह हमेशा ही पंजाब के मुद्दों को ले कर गंभीर ही रहे हैं। यह कोई राजनैतिक गठजोड नहीं है परंतु सोच और मानसिकता के साथ जुड़ा मसला है। उन्होंने कहा कि बराड़ ने कभी भी सीटों को लेकर कभी कोई बात नहीं की और उनका एक ही मकसद कांग्रेस और बादलों से पंजाब को बचाना है।राजनीति में बराड़ की भूमिका संबंधी संजे सिंह ने बोलते कहा कि बराड़ एक मात्र ऐसा कांग्रेसी नेता थे जिसने पार्लियामेंट में अपनी ही सरकार के खिलाफ 1984 के सिक्ख कत्लेआम का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि बराड़ द्वारा आम आदमी पार्टी का साथ देने के ऐलान के बाद पार्टी निश्चित तौर के पंजाब में बड़े फर्क के साथ चुनाव जीत कर सरकार बनाऐगी।