5 Dariya News

इनेलो ने प्रदेश में बढ़ाया भाईचारा व सदभावना: अभय सिंह चौटाला

25 सितम्बर को करनाल में होने वाले सदभावना सम्मान दिवस रैली के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

5 Dariya News

जींद (हरियाणा) 06-Sep-2016

नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूरे देश में इस बात की आम चर्चा है कि हरियाणा में भाईचारा व सद्भावना अगर किसी ने कायम रखी है तो वह इनेलो पार्टी है, जबकि कांग्रेस व भाजपा ने प्रदेश के भाईचारे को तोडने का प्रयास किया। हमारी इसी सोच के तहत इस बार जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर करनाल में आयोजित होने वाली रैली बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती को समर्पित सदभावना सम्मान दिवस रैली होगी। वे आज फतेहाबाद व जींद में कार्यकत्र्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। इन बैठकों को पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, विधायक परमेंदर ढुल, डा. हरि चंद मिढ़ा, पिरथी सिंह नंबरदार, बलवान सिंह दौलतपुरिया, प्रो. रविन्द्र बलियाला, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, सूरजभान काजल, रामफल कुंडू, निशान सिंह, रणसिह बैनीवाल, युद्धवीर आर्य, बलविन्द्र सिंह कैरों, मौलूराम रुल्हानिया, भरत सिंह परिहार, बीकर सिंह हड़ौली, हरिसिंह डांगरा व राजेन्द्र चौधरी काका ने भी संबोधित किया। 

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में करनाल रैली में भाग लेकर एक नया रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  चुनावों के बाद जहां जनता ने कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया था, वहीं यही कांग्रेसी यह कहते फिर रहे थे कि प्रदेश में इनेलो का कोई वजूद नहीं रहा। वहीं कांग्रेसी इस बात का भी दुष्प्रचार करते थे कि इनेलो बीजेपी की बी टीम है। लेकिन जब पिछली बार हमने रोहतक में कांग्रेस के गढ़ मेंं रैली की तो इसमें जो लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी उसे देखकर उनकी बोलती बंद हो गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसी भी पार्टी का वजूद दो पैमानों पर निर्भर करता है। एक पैमाना चुनाव होते हैं, जिसमें जिस पार्टी के अधिक से अधिक विधायक जीतते हैं और पार्टी की सरकार बनाते हैं। दूसरा पैमाना किसी भी रैली में उमडऩे वाली भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी सीएम मनोहर लाल खट्टर के गृह जिले करनाल में रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली के लिए 150 एकड़ से अधिक की जगह है। अगर यह पूरा पण्डाल आप लोग भर देते हैं, तो समझ लीजिए कि प्रदेश में इनेलो की अगली सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों पर जबरदस्ती थोपी है। इनेलो ने जब विधानसभा में हंगामा किया तो भाजपा को मजबूरी में यह कहना पड़ा कि जिन किसानों ने बीमा नहीं करवाया है यदि उनकी फसल प्राकृतिक आपदा या बीमारी से खराब हो गई तो सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

अभय चौटाला ने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए उसमें अनुशासन होना अति आवश्यक है, लेकिन कांग्रेस में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर पड़े सीबीआई छापों को लेकर कुछ कांग्रेसियों ने तो इसे गलत करार दिया, लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए एक शब्द तक नहीं बोला है। इनेलो नेता ने कहा कि उन्होंने हुड्डा शासन काल में हुए घोटालों को लेकर पहले ही 400 पेजों की एक चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी थी। इस मामले में विधानसभा में भी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा छाती ठोककर कहते थे कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन अब एक मामले में उन पर हुई छापेमारी के बाद हुड्डा भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, लोगों की परेशानियां दूर होने की बजाए बढ़ गई है। 

फतेहाबाद में सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल ने प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य किया था। इसलिए उनके सदभावना सम्मान दिवस रैली में बढ़ चढक़र भाग लें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद व सिरसा जननायक ताऊ देवीलाल की कर्मभूमि रही है, इसलिए सिरसा व फतेहाबाद जिलों की और भी अधिक जिम्मेवारी बनती है कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे।  इस अवसर पर कुलजीत कुलडिय़ा, कुनाल कर्ण सिंह, सुरेन्द्र लेगा, विद्या रति, सरोज सांगा, सुमनलता सिवाच, सतपाल पालू, सुशीला सर्राफ, सत्या विद्यार्थी, बलदेव कस्वां, होशियार सिंह नहला, यादविन्द्र रिंपल, हरबंस खन्ना, धर्मपाल कंबोज, रामकिशन नंबरदार, रमेश लाली व प्रमोद बजाज सहित अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे। जींद के सम्मेलन में भगवान दास, भूपेंद्र जुलानी, प्रताप लाठर, सुदेश चौपड़ा, सुभाष देशवाल, आंनद लाठर, ईश्वर उझानिया, भूपेंद्र जुलानी, हरीश अरोड़ा, देशराज माटा, विश्वनाथ शर्मा, बलराज नगूरां, मौजी खान, बिजेंद्र रेढू, कृष्णा बधाना, रमेश जामनी, कैप्टन रणधीर सिंह चहल, नफे सिंह पूनिया, कृष्ण राठी, सतीश पिंडारा, मुकेश चहल व गुरदीप सांगवान भी मौजूद थे। 

इससे पहले इनेलो नेता ने सिरसा में भी बैठक को संबोधित किया। इस सम्मेलन में े जिलाध्यक्ष पदम जैन, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक मक्खन लाल सिंगला, रामचंद्र कम्बोज, बलकौर सिंह , डा. सीता राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर जस्सा, कृष्णा फौगाट, धर्मवीर नैन, तरसेम मिढ़ा, महावीर शर्मा, प्रदीप मैहता, गंगाराम बजाज, कश्मीर सिंह करीवाला, रोहित गनेरीवाला, मधु चौहान, आशा बाल्मिकी, सुमन,गीता, राजा कस्वां, हरि राम ओढ़, गीता सैनी, मनोहर मैहता, कृष्ण गुंम्बर, बंसी सचदेवा, शास्त्री दड़बा, महेन्द्र बाना, विकास खिच्चड़, मीनुदीन पहलवान, भगवान कोटली, लक्की चौधरी, राजेन्द्र मल्होत्रा, ओम प्रकाश शर्मा, सीता रात बटनवाला, नरेन्द्र मैहता, विनय श्योराण, देसराज वधवा, जोगेन्द्र कम्बोज, शुशील कम्बोज भी उपस्थित थे।