5 Dariya News

जी20 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी की थेरेसा मे से मुलाकात

5 Dariya News

हांगझू (चीन) 05-Sep-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपनी ब्रिटिश समकक्ष थेरेसा मे से मुलाकात की। यह मोदी और मे की पहली द्विपक्षीय मुलाकात है। जून में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के ब्रिटेन के फैसले के बाद मे देश की प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने डेविड कैमरन की जगह ली है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मोदी और मे की तस्वीर ट्विटर पर डालते हुए लिखा, "ब्रिटेन के साथ अवसरों का निर्माण।"यह प्रधानमंत्री के तौर पर मे का पहला अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन है।