5 Dariya News

करुणा, त्याग व सेवा की मूर्ति थीं मदर टेरेसा : मुलायम सिंह यादव

5 Dariya News

लखनऊ 04-Sep-2016

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि मदर करुणा, त्याग एवं सेवा की मूर्ति थीं, गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए तो वे पहले ही संत बन गई थीं। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया था। उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार और भारतरत्न भी मिला था। उनकी एक बार मदर टेरेसा की भेंट हुई थी और उन्होंने मदर के त्यागमय जीवन की सराहना की थी।