5 Dariya News

अकाली-कांग्रेस के फिक्स मैच को रोकने के लिए बराड़ ने ऐकता व वोटों के एकीकरण पर दिया जोर

5 Dariya News

जालंधर 04-Sep-2016

किसानों द्वारा आत्महत्याओं के मुद्दे पर व नशों के खिलाफ सी.बी.आई जांच की मांग करते हुए राज्यस्तरीय मुहिम चला रहे जगमीत सिंह बराड़ ने आज पंजाब में सभी राजनीतिक पक्षों से एक सांझे एजेंडे तले एकजुट होने की अपील की है, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब में अगली सरकार न तो कांगे्रस व न ही अकालियों की बने। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के सभी राजनीतिक व सामाजिक नेताओं से एकजुट होने व अकाली दल या कांग्रेस को राज्य में अगली सरकार बनाने से रोकने हेतु एक सांझे एजेंडे पर काम करने की अपील करते हैं। पंजाब को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए इस पांच वर्षीय फिक्स मैच की चैन को तोडऩा जरूरी है; हमें वोटों की बांट नहीं होने देनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर इनके पक्ष और पंजाब व पंजाबियत विरोधी ताकतों के लिए काम करेगा।

बराड़ ने कहा कि उनके मन में नवजोत सिंह सिद्धू, बैंस भाइयों व परगट सिंह के बढिय़ा कार्यों व सही सोच के प्रति बहुत सम्मान है। ये पंजाब की सियासत की बड़ी हस्तियां हैं और बीते समय के दौरान इन्होंने पंजाब में उदाहरण योग्य कार्य किए हैं। ऐसे में वह इनको नया सियासी फैसला लेने से पहले पंजाब के भविष्य बारे फैसला लेने की अपील करते हैं और उनको किसी भी कीमत पर पंजाब हितैषी वोट को एकजुट रखने की अपील करते हैं।बराड़ ने जोर देते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत उम्मीदों से ऊपर उठने व पंजाब के बेटों के रूप में अपनी मां पंजाब की सेवा करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। पंजाब को हर 5 सालों के दौरान बारी-बारी लूटने वाले लोगों से बचाना हमारा फर्ज है। पंजाब से प्यार करने वाले व्यक्ति द्वारा कोई भी गलत फैसला अकालियों व कांगे्रस की पंजाब को दोबारा अंधेरे में धकेलने में मदद करेगा।