5 Dariya News

लिंगासाफ्ट एडुटैक द्वारा देश भर में फ्रेंचाईजी खोलने का लिया फैसला

आईलेटस, टोफेल व अंग्रेजी भाषा की आनलाइन ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 04-Sep-2016

अंग्रेजी भाषा के ज्ञान से जुड़ी लिंगासाफ्ट एडुटैक, सेक्टर 34 द्वारा देश भर में फ्रेंचाईजी खोलने का निर्णय लिया है। काबिलेजिक्र है कि लिंगासाफ्ट आनलाईन आईलेटस, टोफेल, पीटीई व अंग्रेजी भाषा के ज्ञान की आइलाईन शिक्षा देता है, जबकि जरुरत अनुसार छात्रों के लिए क्लासों का प्रबंध भी किया जाता है।इस संबंधी जानकारी देते हुए लिंगासाफ्ट के डायरेक्टर गुरविन्द्र सिंह कंग ने बताया कि उनके पास उत्तरी भारत के लगभग हर जिले से छात्र विभिन्न कोर्सों के लिए आनलाईन ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन छात्रों द्वार अपने जिलों में लोकल कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए लिंगासाफ्ट द्वारा फ्रेंचाईजी देने का निर्णय किया गया है। इसी कड़ी में पंजाब के तरनतारन जिले में फ्रेंचाईजी खोल दी गई है, जबकि दूसरे जिलों से भी आवेदनों की मांग की है। इसके अलावा मोहाली में भी अपनी ब्रांच खोली दी है।

लिंगासाफ्ट की डायरेक्टर परविन्द्र कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि लिंगासाफ्ट एडुटैक संस्था से जुडऩे वाली फ्रेंचाईजी को न सिर्फ बेहतर सेवाएं देने वाली संस्था से जुडऩे का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें लिंगासाफ्ट कंपनी द्वारा मटीरियल, ट्रेनरों के परशिक्षण की सुविधा, हर तरह की मार्केटिंग व आनलाईन मार्केटिंग की सहायता भी मिलेगी। इसके साथ ही लिंगासाफ्ट एडुटैक कंपनी द्वारा अंग्रेजी सिखाने के लिए बनाए गए साफ्टवेयर का लाईसेंस भी मिलेगा। लिंगासाफ्ट एडुटैक की फ्रेंचाईजी वे लोग ले सकते हैं, जो पढ़े लिखे, मेहनती व लोगों की भाषा से जुड़ी समस्याओं को समझते हुए उनका समाधान करने के लिए प्रयासरत हैं।