5 Dariya News

बान की-मून की सभी देशों से अपील, जल्द लागू करें सीटीबीटी

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र 30-Aug-2016

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने सभी देशों का आह्वान किया है कि वे व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध समझौते (सीटीबीटी) को यथासंभव जल्द से जल्द लागू करें। दुनियाभर के देशों के हस्ताक्षर के लिए वर्ष 1996 में खोले गए सीटीबीटी कानूनी रूप से बाध्यकारी बहुपक्षीय करार है, जिसके जरिए देश असैनिक एवं सैन्य सभी परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत होंगे। परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस को एक संदेश में मून ने उल्लेख किया है कि 20 साल पहले स्वीकार किया गया, लेकिन अब भी सीटीबीटी को लागू किया जाना है। 

बान ने कहा कि सभी परमाणु परीक्षणों पर रोक से अन्य निरस्त्रीकरण के उपायों को गति मिलेगी और यह अन्य क्षेत्रीय सुरक्षा उपायों के लिए भरोसा पैदा करेगा। इसमें मध्य पूर्व संभाग को परमाणु हथियारों और जनसंहार के सभी अन्य हथियारों से मुक्त करना शामिल है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 अगस्त को वर्ष 2009 में परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। इसमें परमाणु हथियारों के परीक्षण विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और देशों को इसे विराम देने को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने के लक्ष्य को हासिल करने का एक जरिया के रूप में देखा गया था।