5 Dariya News

नजीब जंग उपराज्यपाल बनने लायक नहीं : सुब्रह्मण्यम स्वामी

5 Dariya News

नई दिल्ली 30-Aug-2016

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की कटु आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पद के लायक नहीं हैं। उन्होंने इस पद को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के किसी सदस्य को देने की सिफारिश की। स्वामी ने ट्वीट किया, "मेरी राय में दिल्ली के राज्यपाल जंग इस उच्च पद के लायक नहीं हैं। वह केजरी की तरह एक और 420 हैं। हमें दिल्ली में एक संघ के आदमी की जरूरत है।"इससे पहले स्वामी भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) के गर्वनर रघुराम राजन और सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रह्मण्यम की निंदा कर चुके हैं।