5 Dariya News

वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Aug-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पवित्र शहर वाराणसी में गंगा नदी से आई बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "वाराणसी में बाढ़ की स्थिति से बेहद चिंतित हूं। पीएमओ स्थिति पर ध्यानपूर्वक नजर रखे हुए है और स्थानीय प्राधिकारियों के संपर्क में है।"मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टुकड़ी बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शहर में है।उन्होंने कहा, "राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें वाराणसी में उपस्थित हैं। हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए सांसद का कार्यालय वहां रात-दिन काम कर रहा है।"मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।