5 Dariya News

सुखबीर सिंह बादल द्वारा आप व कांग्रेस को अपनी प्राप्तियों की तुलना अकाली-भाजपा सरकार से करने की चुनौती

चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा-सुखबीर सिंह बादल

5 Dariya News

अमलोह/मंडीगोबिंदगढ़ 23-Aug-2016

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राजधानी चंडीगढ़ पर पंजाब का हक था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि  चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है और पंजाब अपना हक लेकर ही दम लेगा। यहां अमलोह क्षेत्र के दो दिवसीय संगत दर्शन के पहले दिन पत्रकारों द्वारा पूछे एक प्रश्र का जवाब देते उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गत् 9 वर्षों मे पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने जो विकास प्राप्तियां की है उसका कोई मुकाबला नही है।उपमुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की आप सरकार दो वर्ष की प्राप्तियों की तुलना पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार के साथ करके देख ले। उन्होंने कहा कि आप वालों ने झूठ वादों के इलावा दिल्ली वासियों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की कांग्रेस सरकार ने भी 2002-07 दौरान कुछ नहीं किया और ऐसी कोई प्राप्ति नही जो कांग्रेसी गिना सकते हों। उन्होंने ताना कसते कहा कि कांगा्रेसी तो सड़कों पर पैच वर्क को ही अपनी सबसे बड़ी प्राप्ति मानते हैं जबकि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने प्रत्येक्ष क्षेत्र में मिसाली कार्य किए हैं।उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को सही मार्ग पर डाला है और विकास में इस समय राज्य प्रथम स्थान पर है। 

पंजाब के चहुँमुखी विकास को अकाली-भाजपा सरकार की बड़ी प्राप्ति बताते स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सभी कल्याण स्कीमें जैसे शगुन स्कीम, पेंशन स्कीम, आटा-दाल स्कीम, स्कूल लड़कियों के लिए नि:शुल्क साइकिल, नि:शुल्क बीमा योजना, किसानों को नि:शुल्क बिजली, एस सी बी सी परिवारेां को 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली, महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण, नवयुवकों को खेल किटें, किसानों के लिए नया ऋण कानून, किसानों को 50 हज़ार रूपए तक ब्याज रहित कजऱ्, जिम का वितरण, गांवों मे धर्मशालाएं बनाने के इलावा राज्य को अतिरिक्त बिजली व सड़कीय नैटवर्क में नंबर एक बनाना अकाली-भाजपा सरकार की बड़ी प्राप्तियां हैं।उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल के लिए पंजाब के हित सबसे पहले हैं जबकि आप जैसी पार्टियों का सत्ता प्राप्ति का  मकसद केन्द्र सरकार के साथ लड़ाई करना है। स.बादल ने कहा कि इस समय केन्द्र व पंजाब में अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकारें हैं जिस का पंजाब को बड़ा लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में तीसरी बार सरकार बनने पर आगामी 5 वर्षों में राज्य के  सभी गांवों की गलियां-नालियां सीमेट की बनाई जाएंगी और इस संबंधी 30000/- करोड़ रूपए की लागत वाली एक योजना तैयार की जा चुकी है। 

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अमलोह क्षेत्र के विकास के लिए आगामी पंजाब विधान सभा चुनावों में गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को जिताया जाए। उन्होंने कहा कि अमलोह क्षेत्र के इससे पहले सेवादार जगदीप सिंह चीमा को पार्टी द्वारा बड़ी जि मेवारी दीएगी। इस मौके गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना द्वारा औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ की नगर कौंसल की सीमाबंदी बढ़ाने की मांग को मानते उप-मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियेां को इस बाबत निर्देश जारी किए। काबिलेगौर है कि सीमाबंदी बनाने के लिए क्षेत्रवासियों की मांग बहुत पुरानी थी और इसके साथ शहर के इर्द-गिर्द की बस्तियो और क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा विकास कार्यों में ओर तेज़ी आएगी।इस मौके संगत दर्शन के पहले दिन उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने अमलोह क्षेत्र की 50 पंचायतों को 9 करोड़ रुपये की विकास ग्रांटें वितरित की जबकि अमलोह शहर के 13 वार्डों को 6 करोड़ रूपए जारी किए। उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ शहर के चहुँमु ाी विकास के लिए 25 वार्डों को 30 करोड़ रूपए की राशि भी वितरित की। अमलोह क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की टिकट के सबसे मज़बूत दावेदार डा. रघबीर शुक्ला इस मौके शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए जिनका उप-मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त अमलोह विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज श्री गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना, शिअद के सीनियर उपाध्यक्ष स. जगदीप सिंह चीमा, स. स्वर्ण सिंह चिनार्थल, फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज स. दीदार सिंह भट्टी, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान स. रणजीत सिंह लिबड़ा, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान श्री प्रदीप गर्ग, उपमुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री अश्विनी शर्मा, उपायुक्त कमल दीप सिंह संघा के अतिरिक्त नेता तथा पार्टी कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।