5 Dariya News

मनाली शहर को 15 करोड़ से मिलेगा पर्याप्त पानी

5 Dariya News

मनाली (हिमाचल प्रदेश) 22-Aug-2016

प्रतिभा सिंह ने ओल्ड मनाली गांव में भी जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि मनाली शहर को पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाने के लिए 15 करोड़ की योजना का कार्य प्रगति पर है। शहर की सीवरेज योजना के लिए 162 करोड़ की डीपीआर तैयार करके सरकार को भेजी गई है। पर्यटन नगरी में यातायात समस्या के समाधान के लिए सर्कुलर रोड का निर्माण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मौके पर जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष विद्या नेगी, बीडीसी सदस्य गोकुल चंद और स्थानीय पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने क्षेत्र की मांगें प्रतिभा सिंह के समक्ष रखीं।