5 Dariya News

बंगाल में बच्ची से दुष्कर्म, हत्या

5 Dariya News

कोलकाता 21-Aug-2016

पश्चिमी मिदनापुर जिले में रविवार को एक 12 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। खड़गपुर उपखंड के तहत डेबरा क्षेत्र में कक्षा 3 की छात्रा का शव बरामद किया गया।पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्थानीय युवक संजय ने लड़की का अपहरण किया और हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस संजय की तलाश में है। वह फरार है।