5 Dariya News

रियो ओलम्पिक (हॉकी) : ब्रिटेन की महिला टीम ने जीता स्वर्ण

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 20-Aug-2016

ब्रिटेन ने यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में नीदरलैंड्स को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही जर्मनी ने न्यूजीलैंड को मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।रियो ओलम्पिक में महिलाओं की हॉकी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को ब्रिटेन के लिए गोलकीपर मैडी हिंच ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नीदरलैंड्स की ओर से किए गए कई गोल दागने की कोशिशों को नाकाम किया। इस हार के साथ ही नीदरलैंड्स की टीम का लगातार तीसरी बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। इससे पहले टीम ने 2008 बीजिंग ओलम्पिक और 2012 लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। मुकाबले की समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबरी पर थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन ने नीदरलैंड्स पर 2-0 से जीत हासिल की।