5 Dariya News

'प्यार में सब जायज है' पुस्तक का विमोचन

5 Dariya News

गुड़गांव 17-Aug-2016

राखी की पूर्व संध्या के अवसर पर पेंगुइन इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लेखक रविंदर सिंह की पुस्तक 'दिस लव दैट फील्स राइट' (प्यार में सब जायज है) विमोचन हुआ। इस अवसर पर रविंदर सिंह ने अपने सभी प्रसंशको से भी बातें की और सबको रक्षा बंधन की शुभ कामनाएं भी दी। रविंदर सिंह पहली किताब 'आई टू हेट अ लव स्टोरी' ने लाखो दिलो को छुआ है। 'कैन लव हैपन ट्वाइस' उनकी दूसरी किताब थी। उड़ीसा के बुर्ला में अपना अधिकतर जीवन बिताने के बाद अब वे नई दिल्ली में रह रहे है। 

उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिसनेस इनफोसिस के साथ काम शुरू किया और उनका सुखद समापन माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुआ, जहां उन्होंने सीनियर प्रोग्राम मैनेजर के रूप में काम किया था। एक दिन उन्हें यह अहसास हुआ कि प्रोजेक्ट प्लान लिखने से ज्यादा दिलचस्प काम किताब लिखना है। उन्होंने तब से लेखन को पूरा वक्त काम के रूप में अपना लिया है। उन्होंने पहली बार लिख रहे लेखकों की किताबों को प्रकाशित करने के लिए ब्लैक इंक नाम से एक प्रकाशन भी शुरू किया है। रविंदर को खाली समय में स्नूकर खेलना प्रिय है। वो पंजाबी संगीत के दीवाने हैं और इनकी धुनों पर नाचना पसंद करते हैं।