5 Dariya News

झाड़-फूंक कराने आई विवाहिता से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

5 Dariya News

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) 17-Aug-2016

रात में नींद न आने की बीमारी का इलाज कराने के बजाय झाड़ फूंक कराना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। तांत्रिक ने झाड़ फूंक की आड़ में विवाहिता से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिवार समेत एसपी अलंकृता सिंह के कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगई है।नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सविता (26) पत्नी उमेश (दोनो नाम काल्पनिक) ने बताया कि उसे रात में नींद न आने की बीमारी है। पीड़िता का ससुर बीमारी का इलाज करने के लिए उसे श्यामनगर गांव के देवेंद्र भाटी नामक तांत्रिक के पास लेकर गया। तांत्रिक ने पीड़िता पर बुरी आत्माओं का साया बताते हुए गंगा के किनारे पूजा-अर्चना करने की बात कही। इसके बाद तांत्रिक पीड़िता और उसके ससुर को बालाघाट लेकर चला गया। तांत्रिक ने धर्मशाला में पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया और ससुर को बाजार से पूजा की कुछ आवश्यक सामग्री लाने के लिए भेज दिया। उसके बाद तांत्रिक ने पीड़िता के साथ दुराचार किया। विवाहिता को किसी से न बताने की धमकी देते हुए तांत्रिक भाग निकला। कुछ देर बाद जब पीड़िता ससुर के पास पहुंची और आपबीती बताई तो उसके के होश उड़ गए। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।