5 Dariya News

नजमा हेपतुल्ला मणिपुर की राज्यपाल नियुक्त

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Aug-2016

पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, भाजपा नेता जगदीश मुखी को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल बनाया गया है। बनवारी लाल पुरोहित असम के राज्यपाल बनाए गए हैं, जबकि वी.पी. सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।