5 Dariya News

5,19,286 परिवारों को दिया शगुन स्कीम का लाभ-गुलजार सिंह रणीके

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Aug-2016

पंजाब सरकार ने शगुन स्कीम को राज्य में सफलतापूर्वक लागू किया है और प्रत्येक वर्ग के आर्थिक पक्ष से कमज़ोर जरूरतमंद 5,19,286 परिवारों की वित्तीय सहायता की है।इस संबंधी जानकारी देते हुए अनूसचित जातियां एवं पिछड़ी श्रेणियां कल्याण मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि अकाली भाजपा सरकार ने शगुन स्कीम अधीन इन जरूरतमंद परिवारें को 778.77 करोड़ रूपए की राशि वितरित की है और जरूरतमंद परिवारें को विशेष राहत देते हुए 1 अप्रैल, 2009 से 31 मार्च, 2016 तक लगभग 30 हज़ार योग्य मामलों को पुन:विचार कर शगुन स्कीम का लाभ दिया गया है।कल्याण मंत्री स.रणीके ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2007-08 में 26,658 लाभपात्रियों को 3998.70 लाख रूपए की राशि, 2008-09 में 59,989 लाभपात्रियों को 8998.35 लाख रूपए की राशि, 2009-10 में 22,332 लाभपात्रियों को 3499.80 लाख रूपए की राशि, 2010-11 में 53,331 लाभपात्रियों को 7999.65 लाख रूपए की राशि, 2011-12 में 48,284 लाभपात्रियों को 7226.86 लाख रूपए की राशि, 2012-13 में 82,867 लाभपात्रियों को 12430.05 लाख रूपए की राशि, 2013-14 में 80, 810 लाभपात्रियों को 12121.50 लाख रूपए की राशि, 2014-15 में 58,362 लाभपात्रियों को 8754.30 लाख रूपए की राशि, 2015-16 में 22,758 लाभपात्रियों को 3413.70 लाख रूपए की राशि 2016-17 में मई तक 22,758 लाभपात्रियों को 3413.70 लाख रूपए की राशि वितरित की गई जबकि जून 2016 में 2916 लाभपात्रियो ं को 437.40 लाख रूपए की राशि शगुन स्कीम के अंतर्गत वितरित की गई है।कल्याण मंत्री स.गुलजार सिंह रणीके ने आगे बताया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्धेश्य प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक पक्ष से मज़बूती प्रदान करना है और इसके लिए राज्य सरकार द्वारा शगुन स्कीम का दायरा बढ़ाया गया है जिसके अंतर्गत आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्गों की लड़कियां जो किसी भी जाति से संबंधित हों, को शगुन स्कीम अधीन वित्तीय सहायता दी जा रही है।