5 Dariya News

राजनाथ सिंह ने उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

5 Dariya News

नई दिल्ली 16-Aug-2016

केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंगलवार को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें गृह सचिव राजीव महर्षि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसियों रॉ और आईबी के प्रमुखों सहित शीर्ष सुरक्षा सलाहकारों ने हिस्सा लिया।सूत्रों का कहना है कि एनएसए बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे सुरक्षा परिदृश्य से अवगत करा सकता है।