5 Dariya News

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

5 Dariya News

रांची (झारखंड) 15-Aug-2016

भारी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस झारखंड में पूरे देशभक्ति और जोश के साथ मनाया गया। झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में और मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रांची के मोराबादी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराया।भारत का सबसे बड़ा तिरंगा रांची के पहाड़ी मंदिर में फहराया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य को एक पारदर्शी, स्वच्छ और संवेदनशील शासन दिया है।