5 Dariya News

भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र पर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की आलोचना की

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Aug-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र की कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आलोचना करते हुए कहा है कि इससे पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का एक मौका मिलता है। खुर्शीद ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा, "बलूचिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अलग है। हमें पीओके पर बोलने का पूरा अधिकार है, क्योंकि यह हमारा मामला है। बलूचिस्तान हमारा मामला नहीं है।"पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। जब सवाल एक संप्रभु राष्ट्र की है, तो हमें संयम बरतना चाहिए।उन्होंने कहा, "क्या हम अपने देश में हो रहे अत्याचारों पर अमेरिका को बोलने की मंजूरी देंगे? क्या हमने अफ्रीका व यूरोप में हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई है?"