5 Dariya News

क्या भाजपा के वकीलों को न्यायाधीश बनाना चाहता है केंद्र : अरविंद केजरीवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 14-Aug-2016

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जानना चाहा कि क्या केंद्र सरकार देश के उच्च न्यायालयों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वकीलों की नियुक्तियां करने की कोशिश कर रही है? केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा, "केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सुझाए गए नामों को नियुक्त क्यों नहीं कर रही है? क्या केंद्र सरकार उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के पदों पर भाजपा के वकीलों की नियुक्ति करना चाहती है?"सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि केंद्र सरकार के पास पिछले आठ महीनों से उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 78 आग्रह लंबित पड़े हैं।केजरीवाल का यह बयान एक पत्रकार की टिप्पणी के बाद आया।पत्रकार ने कहा था, "क्या केंद्र सर्वोच्च न्यायालय के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव कर रही है, जैसा वह दिल्ली सरकार के साथ करती है?"