अमरनाथ यात्रा : 85 तीर्थयात्री कश्मीर घाटी रवाना
5 Dariya News
जम्मू 13-Aug-2016
अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को जम्मू से 85 तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर घाटी रवाना किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तीर्थयात्रियों के साथ सुरक्षा बल भी हैं, जो उनकी सुरक्षा कर रहे है। अमरनाथ यात्रा दो जुलाई से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का सबसे छोटा दस्ता है।"उल्लेखनीय है कि आतंकी कमांडर बुरहान वानी को आठ जुलाई को मारे जाने के बाद से घाटी में अशांति है और इस मद्देनजर इस साल की अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में तीव्र गिरावट आई है। इस साल लगभग 22,000 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लिया है। जबकि अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त को समाप्त हो रही है।