5 Dariya News

मुख्य संसदीय सचिवों संबधी निर्णय को उच्च अदालत मे चुनौती दी जायेगी- प्रकाश सिह बादल

आदमपुर विधान सभा हल्के के गांवो मे संगत दर्शन के दौरान लोगो की समस्याओं का किया समाधान

5 Dariya News

भटनूरा लुबाना (जालन्धर) 13-Aug-2016

पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्धारा हाईकोर्ट द्धारा मुख्य संसदीय सचिवों की नियुकित रद्द करने सबंधी निर्णय को उच्च अदालत मे चुनौती दी जायेगी।

आज यहां आदमपुर विधान सभा हल्के के गांव भटनूरा लुबाना मे संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्य मंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट द्धारा दिये गये निर्णय की जांच की जा रही है एवं इस संबधी राज्य के एडवोकेट जरनल को शीध्र कार्यवाई शुर करने के आदेश दिये गये है। उन्होने कहा कि कल रही हाईकोर्ट द्धारा यह निर्णय दिया गया  है जिस करके इस संबधी कोई टिप्पणी करना उचित नही होगा परन्तु  पंजाब सरकार द्वारा इस निर्णय को हर पक्ष से विचार करने के उपरांत अदालत मे अपील दायिर की जायेगी।पंजाब काग्रेंस के अध्यक्ष केप्टन अमरिन्द्र सिह द्धारा किसानो के कर्जे मुआफ करने संबधी बयान बारे पूछे गये एक प्रश्र के जबाब मे स बादल ने कहा कि केप्टन अमरिन्द्र सिह का किसानों के लिए अचानक जागा मोह केवल विधान सभा चुनावो तक ही है। उनहोने कहा कि  केप्टन अमरिन्द्र सिह की किसान विरोधी सोच का इस बात से पता चलता है कि २००२ मे मुख्य मंत्री बनने के बाद उन्होने किसानो को मिलती मुफत बिजली शीध्र ही बंद कर दी थी। इसके अतिरिकत काग्रेंस द्धारा पंजाब के पानीयों की लूट मे  भी केप्टन अमरिन्द्र सिह की अग्रणी भूमिका रही है कयेाकि वो सतलुज-युमना लिंक नहर के निर्माण संबधी साजिश के कर्ता-धर्ता थें। उन्होने किसानो को कहा कि अगर केप्टन अमरिन्द्र सिह की सरकार पुन आती है जो वो पहले की तरह मुफत बिजली सहित किसानों के लिए लागू कल्याणकारी स्कीमों को शीध्र बंद कर देगी।

 नशे को जड से उखाडने के लिए पंजाब सरकार द्धारा उठाये गये कदमो बारे बातचीत करते हुये  स बादल ने कहा कि पंजाब सरकार  द्धारा नशे की सप्लाई को रोकने एवं नशा पीडित युवको के पुर्नवास के लिए बडे कदम उठाये गये है। उन्होने  आम लोगो विशेष करके माता-पिता को आह्वान किया कि वो नशे को समाप्त करने के लिए पंजाब सरकार की मुहिम मे आगे बढ कर भूमिका निभाये।भोगपुर चीनी मिल के नवीनीकरण संबधी बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्धारा पहले ही इस प्रौजेकट को मन्जूरी दी चुकी है। इससे पहले गांव कराडी,लडोई,भटनूरा लुबाना मे लोगो को संबोधन करते हुये मुख्य मंत्री ने कहा कि संगत दर्शन कार्यक्रम का उदेंश्य कोई राजनीति नही बल्कि यह लोगो की समस्याओ को उन के गांव गांव जा कर हल करना है।उन्होने कहा कि संगत दर्शन कार्यक्रमों का देश भर मे कोई मुकाबला नही  कयोेिक इससे जहां आम लोगो की समस्यायों का मौका पर हल निकलता है वहां सरकारी अधिकारियो की कारगुजारी बारे  भी शीध्र फीड बैक मिलती है। संगत दर्शन के दौरान मुख्य मंत्री के साथ मुख्य संसदीय सविच पवन कुमार टीनू,बीबी जागीर कोैर विधायक,मुख्य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित,डिप्टी कमश्रिर कमल किशोर यादव,आई जी लोक नाथ आंगरा एवं  एस एस पी हरमोहन सिह उपस्थित थे।