5 Dariya News

बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ भक्तो का जत्था

5 Dariya News

चंडीगढ़ 13-Aug-2016

आज चंडीगढ़ विहिप-बजरंग दल द्वारा आयोजित बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था चंडीगढ़ से रवाना हुआ, यात्रा का दायित्व संतोष कुमार को दिया गया। यात्रा वापसी में वैष्णो देवी कटरा में दर्शन करने के पश्चात 17 अगस्त को वापस लौटेगी।यात्रा का प्रारंभ चंडीगढ़ आरएसएस प्रमुख अमृत सागर, भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा, विश्व हिन्दू परिषद चंडीगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज, पंजाब प्रांत के उपाध्यक्ष कर्नल धर्मवीर एवं हल्लों माजरा से समाज सेवी अशोक भोमिया ने ध्वज दिखा कर किया।विहिप के महानगर मंत्री सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया किविश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल हर वर्ष बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता है। जम्मू से 290 किलोमीटर दूर पुंछ जिले कि मंडी तहसील के गाँव राजपुरा मे पुलस्ती नदी पर बाबा बूढ़ा अमरनाथ का मंदिर है। इस पवित्र स्थल के साथ हिंदुओं की कई धार्मिक कथाएँ जुड़ी हुई है।इस मौके पर विहिप-बजरंग दल से दविंदर सिद्धू, सुशील पांडे, द्विजेंद्र डोगरा, मुनीष बक्शी, राकेश चौधरी, अरविंद शुक्ला, प्रेम डोगरा, रजिन्दर गुप्ता, दीपक भारद्वाज, गौरव राजपूत, कमलेश कुमार, मनीष बेदी आदि उपस्थित रहे।