5 Dariya News

प्रशासनिक सुधारों में पंजाब देश का पहला राज्य बना-सुखबीर सिंह बादल

सेवा केन्द्रों के शरू होने से प्रशासकीय सुधारों में क्रांतिकारी तबदीली आएगी

5 Dariya News

बेगोवाल,कपूरथला 12-Aug-2016

प्रशासनिक सुधारों पंजाब देश का पहला राज्य बना है जिसने फर्द केन्द्र , सांझ केन्द्र और अब सेवा केन्द्रों की शुरूवात करके राज्य में से रिश्वत खोरी को जड़ से खत्म किया हेै और आम लोगों के लिए सरकारी कार्यो को ओर सरल बनाया है। इन विचारो का प्रगटावा उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने आज बेगोवाल में सेवा केन्द्रों के उदघाटन संबधी करवाये राज्य स्तरीय समारोह दौरान किया।इसके पश्चात पत्रकारों बातचीत करते हुये स. सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके घरों के नजदीक एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक सुविधाएं देने के मनोरथ से सेवा केन्द्र बनाये गये है उन्होने बताया कि पंजाब भर में1758 सेवा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये है और शहरी क्षेत्रों में 389 सेवा केन्द्र बनाये गये है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा केन्द्र पंजाब सरकार का प्रमुख प्रोजैक्ट है औ राज्य में प्रशासकीय सुधारों के क्षेत्र में उठाये गये कदमों में से एक अहम कदम है उन्होने कहा कि सेवा केन्द्रों के शुरू होने से प्रशासकीय सुधारों में क्रांतिकारी तबदीली आएगी और लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिलेगा।

स. बादल ने कहा कि सेवा केन्द्रों द्वारा विभिंन विभागों क ी 62 सरकारी सेवाएं लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेगी। इन सेवा के न्द्रो ंद्वारा स्वास्थ्य, प्रसोनल , राजस्व एवं पुर्नावास , सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह विभाग, कृषि , गा्रमीण विकास, प्रशासकीय सुधार आदि विभागों से संबधित सेवाएं दी जाएगी। उन्होने कहा कि सेवा केन्द्रों में दी जाने वाली यह सभी सेवाएं , सेवा के अधिकार कानून तहत आती है और निश्चित समय में लोगों को सेवाएं दी जाएगी।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवा केन्द्रों के शुरू होने से जहां लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलेगी वही बड़ी संख्या में नवयुवकों को रोजगार भी मिलेगा। इससे पहले लोगों को अपने दैनिक सरकारी कार्य करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय या डीसी कार्यालय के सुविधा केन्द्रों में जाना पड़ता था और लम्बी लाईनों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होने बताया कि अब एक सेवा केन्द्र 5-7 गांवों की आबादी को कवर करेगा ओर इन गांवों के लोग अपने निकट के सेवा केन्द्र में पहुंच कर अपने सरकारी कार्य करवा सकेगेंं ओैर अब उनको शहरों की तरफ सरकारी कार्यालयों में नही जाना पड़ेगा।

इससे पहले विशाल एकत्र को संबोधन करते हुये उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षो के कार्यकाल दौरान राज्य का रिकार्ड तोड़ विकास किया गया है। उन्होने कहा कि अब पंजाब के सभी बड़े शहरों को 25000 करोड़ रूपये खर्च कर चार मार्गीय और छह मार्गीय सड़कों के साथ आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होने बताया कि फगवाड़ा-चंडीगढ ओैर बठिंडा चार मार्गीय सड़कों के प्रोजैक्ट को केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। और इन प्रोजक्टों पर कार्य दो महीने के अंदर अंदर शुरू हो जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि 160 नगर कौसिंलों में 100 प्रतिशत पानी और सीवरेज की सुविधा के लिए पांच हजार करोड़ रूपये खर्च कि ये जा रहे है।उपमुख्यमंत्री द्वारा यह भी घोषणा की गई कि लड़कियों को स्वै रोजगार के काबिल बनाने के लिए सिलाई मशीने दी जाएगी। स. बादल द्वारा भुलथ क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ रूपये भी स्वीकृत किये गये।इस अवसर पर हल्का विधायक बीबी जगीर कौर, चेयरमैन जिला योजना कमेटी कपूरथला स. सरबजीत सिंह मक्कड़, युवराज भूपिन्द्र सिंह चेयरमैन जिला परिषद, कपूरथला, श्री जसकिरण सिंह डिप्टी कमीशनर कपूरथला, श्री राजिन्द्र सिंह एसएसपी कपूरथला के अतिरिक्त शिअद -भाजपा के नेता व वर्कर उपस्थित थे।