5 Dariya News

एस.सी./एस.टी. के साथ पंजाब डायलॉग : आओ बाबा साहिब डा. भीम राव अम्बेदकर के बताए मार्ग पर चल समाज में बराबरता का सिद्धांत लागू करें -कंवर संधू

आप का मैनीफैस्टो पार्टी द्वारा लोगों के साथ किया गया होगा इकरारनामा

5 Dariya News

बंगा (नया शहर) 11-Aug-2016

बोलदा पंजाब के प्रोगराम में आज आम आदमी पार्टी ने बंगा में दलित समाज के लोगों के साथ बातचीत कर उनकी मुश्किलों से अवगत हुए। इन सुझाओं के आधार पर ही आम आदमी पार्टी 2017 के चुनाव के लिए मैनीफैस्टो तैयार करेगी।इलाके से आए लोगों के साथ बातचीत करते पंजाब डायलॉग समिति के प्रमुख कंवर संधू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कौंसिल के मैंबर यामिनी गौमर, एस.टी विंग के प्रधान देव मान, आप नेता चंद्र सुता डोगरा और मेजर सिंह ने विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी लोगों से उनकी समस्याओं के हल पूछ कर ही मैनीफैस्टो तैयार करेगी। यह मैनीफैस्टो आम आदमी पार्टी का पंजाब के लोगों के साथ किया इकरारनामा होगा।समागम को संबोधित करते हुए कंवर संधू ने कहा कि देश भर में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और उनको आज भी अपनी बात कहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में पिछले दिनों दलितों पर हुए अत्याचार मोदी सरकार की नाकामयाबी को ब्यान करता हैं। मोदी सरकार को दलित विरोधी बताते उन्होंने प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी की ऐसे गंभीर मुद्दों प्रति चूपी पर हैरानी प्रकट की। 

एक नौजवान मिट्ठू ने पंजाब में नशों की समस्या पर चिंता प्रकट करते हुए बताया कि कि किस तरह अकाली दल से सम्बन्धित लोग नशा तस्करों को पनाह दे रहे हैं। उसने कहा कि अकाली सरकार अपने हितों के लिए पंजाब की जवानी को तबाह करन पर लगी हुई है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार बनने के बाद दलित नेता बाबू काशी राम के नाम पर हुनर यूनिवर्सिटी बनाने का स्वागत किया। औरतों ने राजनीति में औरतों के लिए आरक्षित सीटों में वृद्धि की मांग करते उनके बराबर अधिकारों का मुद्दा भी उठाया।एक नौजवान कमल कुमार ने अकालियों द्वारा सरकारी काम करवाने में भी पार्टीबाजी के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अकाली हर सरकारी काम में दखलअन्दाजी करती है। 

समागम में उपस्थित औरतों ने मिड-डे मील पकाने वाली औरतों के वेतन में वृद्धि और नरेगा वर्करों को देरी के साथ मिलते वेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार काम के हिसाब के से उनको बहुत कम वेतन दे रही है।शैसन के अंत में संधू ने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए सुझाव नोट कर लिए गए हैं और पार्टी बुद्धिजीवियों की सहायता के साथ इन सुझाव और समस्याओं को दलित भाईचारे के लाभ के लिए प्रयोग में लाएगी। उन्होंने कहा कि दलित भाईचारे की मांग और सुझाओं को पार्टी के मैनीफैस्टो में अहम स्थान दिया जाएगा।