5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा डेयरी फार्मिंग के लिए प्रैक्टिकल प्रशिक्षण 5 सिंतबर 2016 से शुरू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 11-Aug-2016

पंजाब सरकार ने डेयरी फार्मिंग के व्यवसाय के पेशेवर प्रशिक्षण के लिए प्रैक्टिकल प्रशिक्षण 5 सिंतबर 2016 से शुरू करने का निर्णय किया है। डेयरी विकास विभाग के विभिंन  प्रशिक्षण केन्द्रों में दिये जाने वाले इस प्रशिक्षण में विकासमयी किसानों को नस्ल सुधार , दूध पदार्थो की बनावट , खादय प्रंबध और दुधारू पशुओं की संभाल गुरू अंगद देव वेटरनरी साईसिज यूनिवर्सिटी लुधियाना, डेयरी खोज संस्था करनाल और विभाग के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षा दिया जाएगा।यह जानकारी आज स. गुलजार सिंह रणीके, केबिनेट मंत्री, पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग मंत्री ने देते हुये कहा कि डेयरी फार्म के व्यवसाय को व्यापारिक सोच अनुसार चलाना बहुत जरूरी है यह तभी संभव है यदि पढ़ा लिखा किसान इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और इस व्यवसाय की बारकियों संबधी जानकारी रखता हो। उन्होने कहा कि पंजाब डेयरी विकास विभाग जिसका उदेश्य किसानों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देना है जिसके लिए विभाग द्वारा नवयुवक लड़के , लड़कियों को समय समय पर विभिंन अवधि के प्रशिक्षण दिये जाते हे जिस दौरान प्रैक्टिकल प्रशिक्षण विकास मयी किसानों के फार्मो पर करवाया जाता है और प्रशिक्षण दौरान उचित लिटरेचर निशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है।

इस अवसर पर उपस्थित स. इंद्रजीत सिंह डायरेक्टर , डेयरी विकास विभाग, पंजाब ने बताया कि 6 सप्ताह के डेयरी उद्यम प्रशिक्षण का अगला बैच डेयरी प्रशिक्षण केन्द्र बीजा, ( लुधियाना), चतामली ( रोपड़), सरदूलगढ़ ( मानसा), फगवाड़ा, ( कपूरथला),वेरका( अमृतसर) में शुरू होगा। शिक्षार्थियों के चयन के लिए दिनांक 23 अगस्त 2016 को सुबह 10 बजे उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर इंटरव्यू की जाएगी। जिसके लिए दसवीं पास नवयुवक लड़के लड़कियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो और जिनके पास कम से कम पांच दुधारू पशुओं का डेयरी फार्म हो। यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते हेै। प्रशिक्षण के लिए प्रास्पैक्टस जिसकी कीमत 100 रूपये है, संबधित जिले के डिप्टी डायरैक्टर/डेयरी विकास अधिकारी और सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध है। प्रशिक्षण संबधी अत्याधिक जानकारी डेयरी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यालय के टेलीफोन नम्बर-0172-5035244 और 0172-2700228 पर हासिल की जा सकती हेै।