5 Dariya News

दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती : राजनाथ सिंह

5 Dariya News

नई दिल्ली 10-Aug-2016

कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की टिप्पणी की भर्त्सना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती। राज्यसभा में कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। दुनिया की कोई ताकत इसे भारत से अलग नहीं कर सकती।"उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ वार्ता कश्मीर पर नहीं, बल्कि पाक के कब्जे वाली कश्मीर मुद्दे को लेकर होगी।"उन्होंने कहा कि कश्मीर में कुछ लोगों द्वारा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों को भारतीय सरजमीं पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।