5 Dariya News

क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाना हमारा कत्र्तव्य : अखिलेश यादव

5 Dariya News

लखनऊ 09-Aug-2016

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की स्वाधीनता के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को सिर्फ याद करना काफी नहीं है, उनके सपनों के भारत का निर्माण करना हमारा कर्तव्य है। अखिलेश ने काकोरी कांड की 91वीं वर्षगांठ पर यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार काकोरी कांड की यादें बरकार रखने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा, "काकोरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार पांच करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेगी। परियोजना के जरिए वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।"