5 Dariya News

विजिलैंस ब्यूरो के भ्रष्टाचार विरूद्ध मुहिम, जुलाई माह 10 अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 08-Aug-2016

विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार विरूद्ध आरंभ मुहिम को जुलाई माह में बड़ी सफलता मिली। इस माह ब्यूरो द्वारा विभिन्न केसों में 10 सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कि या। इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन कानून 1988 तहत भिन्न धाराओं तहत गिरफतार करके केस दर्ज किया।विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता द्वारा दी जानकारी अनुसार जुलाई माह में ब्यूरो द्वारा जहां रिश्वत लेने के आरोप में 10 सरकारी अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफतार किया वहीं ओर 15 मामलों में ताज़ा जांच आरंभ की गई। इसके अलावा ब्यूरो द्वारा दो ओर आपराधिक मामले दर्ज किए गए।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पैडिंग विजिलैंस जांच के मामलों में 8 अलग केसों की जांच स पूर्ण की और माननीय अदालतों में चालान पेश किया। उन्होंने कहा कि जुलाई माह अदालत द्वारा की सुनवाई के दौरान विजिलैंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए एक केस में आरोपी को सजा सुनाई गई। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलैंस द्वारा जुलाई माह भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान तहत की गई कार्रवाईयों दौरान ब्यूरो ने विभिन्न शिकायतों पर छापेमारी  करते सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में आरोपी अधिकारियों को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों काबू किया। उन्होंने बताया कि सभी केस भ्रष्टाचार उन्मूलन कानून 1988 की धारा 7 और 13 (2) तहत केस दर्ज किए गए।