जम्मू में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, 9 घायल
5 Dariya News
जम्मू 08-Aug-2016
जम्मू में सोमवार को एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह घटना जम्मू के दाहू पुलिस थानांतर्गत गोरखा नगर इलाके में घटी।"अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों ने एक घायल लड़की की हालत नाजुक बताई है।