5 Dariya News

नव चेतना ट्रस्ट की तरफ से 200 पौधे लगाने की मुहिम दौरान शहीद मेजर हरमिन्द्र पाल सिंह सरकारी मिडल स्कूल में लगाये गये पौधे

5 Dariya News

खरड़ 05-Aug-2016

नव चेतना ट्रस्ट की तरफ से चलाई जा रही पौधे लगाने मुहिंम दौरान आज शहीद मेजर हरमिन्द्र पाल सिंह सरकारी मिड़ल स्कूल मुंडी खरड़ में पौधे लगाये गये। इस में विशेष तौर पर खरड़ के एस डी एम मैड़म अमनिन्द्र कौर बराड़ शामिल हुये जिन्होंने ट्रस्ट की तरफ से चलाई रही इस मुहिंम को सराहनीय बताया।इस अवसर पर स्कूल का स्मूह स्टाफ श्री मति मुनीष कौर, हरदीप कौर, रजनी, नरिन्द्र पाल कौर, रेणू और बाकी स्टाफ मौजूद था। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन रघबीर बंगड़ ने कहा कि अगर हम पौधें नहीं लगायेंगे तो आने वाले समय में वातावरण शुद्ध नहीं मिलेगा जिस कारण बहुत सी भयानक बीमारीयों का सामना करना पडेगा।इस अवसर पर अन्यों के अलावा कैप्टन हरपाल सिंह, सोहन सिंह छज्जूमाजरा, जगजीत सिंह, राणा, चणन सिंह, रघवीर मोदी, अमृतपाल, जगतार सिंह और कुलबिन्द्र सिंह मुंडी खरड आदि मौजूद थे।