5 Dariya News

सुखबीर सिंह बादल द्वारा कर्मचारी यूनियन की मांगे हल करने का भरोसा

कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को कर्मचारी यूनियनों से तालमेल बनाकर मसले हल करने के लिए कहा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 04-Aug-2016

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ पंजाब भवन में बैठक की। कर्मचारी यूनियनों का नेतृत्व पंजाब मुलाजम फ्रंट के बैनर अधीन सुरिंदर सिंह पहलवान ने की। काफी देर चली इस बैठक में उपमुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू भी थे। उन्होंने कर्मचारियों की सभी समस्याओं एवं मसले बहुत ध्यान से सुने और ठेके पर रखे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कानूनी ढंग तलाशने पर बल दिया। उन्होंने इस अवसर पर सिकंदर सिंह मलूका को कर्मचारीयों की जायज मांगों संबंधी तालमेल बनाकर आगामी कदम उठाने के लिए कहा।इस अवसर पर पंजाब मुलाजम फंरट के प्रधान श्री सुरिंदर सिंह पहलवान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे मानने संबंधी उनको अकाली भाजपा सरकार पर पूर्ण भरोसा है और मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में कर्मचारियों का सदैव साथ दिया है।बैठक में पी एस ई बी इ प्लायज़ फैडरेशन, अध्यापक दल, वैटरनरी इंस्पैक्टर यूनियन, पी आर टी सी कर्मचार दल, पंजाब रोडवेज कर्मचारी दल, रूरल हेल्थ यूनाईटिड फ्रंट, रूरल वैटरनरी फार्मासिस्ट/दर्जा चार यूनियन, पी ए यू कर्मचारी फैडरेशन, पंजाब नान गज़टिड जंगलात अफसर यूनियन, मेडिकल लैबोरेटरी  टैक्रीकल यूनियन, मुलाज़म दल पंजाब, पंजाब फॉयर सर्विस इंजीनियरिंग विंग एसोसिएशन व पंजाब मेल/फीमेल वर्कजर् यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त उप-मु यमंत्री के ओ एस डी चरनजीत सिंह बराड़, हरपाल सिंह तेजा सचिव जनरल मुलाज़म विंग, मनजीत सिंह चाहल, पूरन सिं पाली, हरविंदर सिंह चट्ठा, करमजीत सिंह, हरमेश़ धीमान, गुरवेल सिंह, राम सिंह अलोवल व गुरचरन सिह कोहली आदि भी उपस्थित थे।