5 Dariya News

पंजाब का विकास चलता रखने के लिए अकाली-भाजपा की विजय हैट्रिक आवश्यक-सुखबीर सिंह बादल

आगामी 5 वर्षों में 30 हज़ार करोड़ रूपए की लागत से पंजाब के सभी गांवों की काया कल्प करने की घोषणा

5 Dariya News

समराला 04-Aug-2016

पंजाब के  उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि गत् नौ वर्षों में अकाली भाजपा सरकार ने पंजाब में रिकॉर्ड विकास करवाया है और विकास की गति को चलता रखने के लिए 2017 के चुनावों में भी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ को विजय लाज़मी है क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी हैं और इन पार्टियों के नेता राज्य को विकास के स्थान  पर विनाश की तरफ  धकेल देंगे। यहां नई दाना मंडी में माई भागो विद्या स्कीम तहत स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों दौरान विकास का एक भी कार्य नहीं करवाया और कांग्रेस ने ऐसी कोई सबूत पंजाब को नहीं दिया जिसे याद किया जा सके। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बात करते उन्होंने कहा कि आप नेता पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल  से बिल्कुल कोरे हैं और यह नास्तिकों व नक्सलियों का ऐसा गिरोह है जो पंजाबवासियों को गुमराह करके राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप नेता जहां धार्मिक ग्रंथों का निरादर करने के दोषी हैं वहीं एस वाई एल समेत कई मुद्दों पर इन्होंने पंजाबियों के साथ धोखा किया है।

बादल ने कहा कि इस समय पंजाब में बिजली सरप्लस कर दी गई है और सभी प्रमुख सड़कों की नुहार बदल दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की की नई इबारतें लिखी जा रही हैं और पंजाब में विकास की गति पूरी पटड़ी पर पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास चलता रखने के लिए अकाली-भाजपा सरकार की विजय हैट्रिक और कांग्रेस- आप को करारी हार देनी बहुत जरूरी है। स.बादल ने कहा कि पंजाब की तरक्की तभी हुई है जब-जब पंजाब में मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में अकाली-भाजपा गठजोड़ ने सेवा संभाली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याण स्कीमें जैसे कि शगुन स्कीम, नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना, नि:शुल्क साइकिलों का वितरण, किसानें को मुफत बिजली आदि सरकार की अह्म प्राप्तियां हैं। उन्होंने एलान किया कि तीसरी बार सरकार बनने पर आगामी पांच वर्षों में 30 हजार करोड़ रूपए की लागत के साथ पंजाब के सभी गांवों की काया कल्प कर दी जाएगी औेर सभी गांवों की गलियां-नालियां पक्की कर दी जाएंगी।

उप-मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अकाली भाजपा सरकार पंजाब की तरक्की चाहती है और नवयुवकों को सबसे अधिक नौकरियां भी इसी सरकार दौरान दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती भी निरोल मैरिट के आधार पर की जा रही है। स.बादल ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों स्वरूप खेलों में पंजाब का नाम चमका है और रियो ओलिम्पक गए भारतीय दस्ते पर चौथा हिस्सा पंजाबी खिलाडिय़ों का है और आने वाले वर्षों में पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस की मदद से ओर पंजाबी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबलों में भाग लेंगे।इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने 300 छात्राओं को साइकिल बांटे और बताया कि इस वर्ष पंजाब में 3 लाख से भी अधिक छात्राओं को साइकिल बांटे जाएंगे। 

इसे पहले पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की कुछ मांगें रखी जिस संबंधी स.बादल ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही समराला में संगत दर्शन करके क्षेत्र की सभी समस्याएं हल की जाएंगी। इस मौके पर अन्य के अतिरिक्त सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा चेयरमैन व्यापार मंडल, एस एस बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमैदपुरी, एस जी पी सी सदस्य कृपाल सिंह खीरनियां, पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां व रणजीत सिंह तलवंडी, उपायुक्त रवि भगत, यूथ अकाली नेता यादविंदर सिंह यादू, भाजपा जिला प्रधान बिक्रम सिंह चीमा और भाजपा सचिव रणजीत सिंह हीरा समेत बड़ी संख्या में अकाली भाजपा नेता उपस्थित थे।