5 Dariya News

सूडान में बाढ़ से 76 की मौत

5 Dariya News

खार्तूम 04-Aug-2016

सूडान के गृहमंत्री इस्मात अब्देल रहमान ने बुधवार को कहा कि देश में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में 76 लोगों की मौत हो गई और 1,300 घर नष्ट हो गए। देश में बारिश और बाढ़ से 13 राज्यों में बड़े पैमाने पर जान एवं माल की हानि हुई है। कुल 76 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और नील नदी के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूडान नेशनल काउंसिल फॉर सिविल डिफेंस को आगामी दिनों में भारी बारिश का अंदेशा था। सूडान के जल संसाधन, सिंचाई एवं विद्युत मंत्रालय ने खारतूम, नाहराल नील और उत्तरी राज्यों में नील नदी के आसापस के क्षेत्रों में रह रहे लोगों से नदी के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर सावधानी बरतने को कहा है।