5 Dariya News

शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षा अधिकारियों (खेल)की समूह 22 जिलों में लैक्चरार कॉडर में रिक्तियां मंज़ूर की

ए ई ओ की नियुक्त्ति के लिए प्रत्येक जिले में से पांच का पैनल मांगा, प्रत्येक जिले में ए ई ओ के साथ एक-एक डी पी ई व पी टी आई होंगे जिले खेल आर्गेनाईज़र

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) 03-Aug-2016

शिक्षा विभाग द्वारा अपने खेल विग को मज़बूत करते हुए स्कूली खेलों के सुचारू प्रबंधों के लिए प्रत्येक जिले में सहायक शिक्षा अधिकारी (ए ई ओ) (खेल)  की रिक्तियां लैक्चरार कॉडर में स्वीकृत की गई हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में ए ई ओ  की मदद  के लिए एक-एक डी पी ई व पी टी आई को जिला खेल आर्गेनाईज़र के तौर पर लगाया जाएगा परंतु उनकी पोस्टिंग संबंधित स्कूल में ही रहेगी। डी पी आई सैकंडरी शिक्षा बलबीर सिंह ढोल द्वारा आज यहां दी जानकारी अनुसार शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा के दिशा निर्देशों तहत शिक्षा विभाग द्वारा अपने खेल विंग को मज़बूत करने के लिए अह्म फैसले लिए गए हैं। प्रत्येक जिले में ए ई ओ खेल की रिक्ति को लैक्चरार कॉडर में मंज़ूर किया गया है और इस रिक्ति पर नियुक्त होने वाला अधिकारी पक्के तौर पर यहां कार्य करेगा और  पहले की तरह  उसकी किसी स्कूल में अतिरिक्त चाजर् की ड्यूटी नहीं होगी। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में ए ई ओ की नियुक्ति के लिए प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारी से पांच का पैनल मांगा गया है जिसमें मैरिट-कम-वरिष्ठता के साथ संबंधित अधिकारी की सहमति आवश्यक होगी। इनमें से एक को ए ई ओ लगाया जाएगा। डी पी आई श्री ढोल ने कहा कि शिक्षा मंत्री के निर्देशों अनुसार स्कूली खेलों के सुचारू प्रबधों तथा खेल विंग को ओर प्रभावशाली ढंग से चलाने के लिए प्रत्येक जिले में ए ई ओ की मदद के लिए दो जिला स्तरीय खेल आर्गेनाईज़र लगाए जाएंगे और इनमें से एक डी पी ई एवं दूसरा पी टी आई होगा। इन दोनों की पोस्टिंग अपने स्कूल में होगी परंतु जिला स्तर पर खेलों के प्रबंध को चलाने के लिए ए ई ओ को मदद करेंगे।