5 Dariya News

हरियाणा पुलिस ने 3 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया

5 Dariya News

गुड़गांव (हरियाणा) 31-Jul-2016

हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र फोगट के अपहरण में कथित रूप से शामिल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फोगट को जून में अगवा किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा ने गुड़गांव जिले में सोहना के पास रोजका मिओ में आबिद (22), खालिद (19) और हयूम (28) को गिरफ्तार किया।पुलिस ने कहा कि एक गिरोह के ये तीनों सदस्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल थे।मेवात जिले में पुनहाना का रहने वाला गिरोह का मुखिया इस्लामुद्दीन और तीन अन्य को इस सप्ताह पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

फोगट के अपहरण में शामिल रहे एक अन्य व्यक्ति खालिद अलीमिया को 23 जुलाई को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।उल्लेखनीय है कि सेक्टर 29 पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र फोगट को 30 जून को चार लोगों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद अपहर्ताओं ने उनका मोबाइल फोन, उनकी कार और नकदी छीन कर उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छोड़ दिया था।