5 Dariya News

ठाणे में मकान गिरने से 5 मरे

5 Dariya News

ठाणे (महाराष्ट्र) 31-Jul-2016

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में रविवार को एक पुराने दो मंजिला मकान के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि दस अन्य लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कम से कम 12 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान चल रहा है।यह घटना मुंबई के उत्तर में करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित गइबीनगर इलाके हुई। यह इलाका पावरलूम के लिए मशहूर है।