5 Dariya News

बेल्जियम में 12 आतंकवादियों की संपत्तियां जब्त

5 Dariya News

बेल्जियम 30-Jul-2016

बेल्जियम सरकार ने पहली बार बिना न्यायिक हस्तक्षेप के 12 संदिग्ध आतंकवादियों की संपत्तियां जब्त कर ली। बेल्जियम के समाचार पत्र लेईको के मुताबिक, 12 संदिग्धों के वित्तों, संपत्ति और अन्य परिसंपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, उन्हें तीसरे पक्ष से किसी तरह की वित्तीय सहायता भी नहीं मिल सकती। इन संदिग्धों में मोहम्मद अबरिनी भी हैं, जो नवंबर 2015 में पेरिस हमलों की साजिश करने और उसे अंजाम देने में शामिल है। उसे अप्रैल में बेल्जियम से गिरफ्तार किया गया था। संपत्तियों को जब्त करने की समीक्षा प्रत्येक छह महीने में की जाती है।