5 Dariya News

ब्रॉडवे में 'हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड'

5 Dariya News

लंदन 30-Jul-2016

'हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड' ब्रॉडवे में मंचन के लिए तैयार है। निर्माता कॉलिन कलेंडर ने यह जानकारी दी है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, दो भागों वाले नाटक का यहां शनिवार को वेस्ट एंड में आधिकारिक रूप से मंचन शुरू किया जाएगा। इसे लेखिका जे.के. रोलिंग की किताबों और फिल्मों के 19 साल बाद तैयार किया गया है। निर्माता सोनिया फ्रीडमैन और कोलिन कैलेंडर न्यूयार्क में शो के मंचन की योजना पर काम कर रहे हैं।नाटक में पॉटर को 'मिनिस्ट्री ऑफ मैजिक' के एक 'बेहद व्यस्त' कर्मचारी के रूप में दिखाया जाएगा। नाटक पॉटर और गिनी वीसले के बेटे एल्बस पर केंद्रित है। रॉलिंग ने हाल ही में प्रशंसकों से दूसरों के लिए नाटक के कथानक का मजा खराब न करने का आग्रह किया था।