5 Dariya News

जगमीत सिंह बराड़ ने दलित परिवार पर पुलिसिया अत्याचार की निंदा की

5 Dariya News

चंडीगढ़/जालंधर 27-Jul-2016

जगमीत सिंह बराड़ ने पंजाब पुलिस के स्टाफ द्वारा सोमवार को फाजिल्का (जलालाबाद) जिले के अंदर एक दलित महिला के साथ की गई मारपीट की घटना की जोरदार ङ्क्षनदा की है।उन्होंने कहा कि यह पुलिस की असहाय दलित महिला के खिलाफ अत्याचार की शर्मनाक घटना है, खासकर जब ये घटनाएं गुजरात व यू.पी जैसे राज्यों में सामने आई हैं। जिनसे पता चलता है कि देशभर में दलितों का किस तरह से शोषण हो रहा है।उन्होंने कहा कि सुखबीर पंजाब पुलिस के कुछ तत्वों को अपनी प्राइवेट गुंडा फौज की तरह इस्तेमाल करते हैं और इससे बड़ा सबूत हमें और क्या चाहिए, जो इनके अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। 

जहां पुलिस को सियासी शह के तले पूरी तरह आजादी दी जाए, ऐसी घटनाओं को जाना लाजमी है।उन्होंने अपने अधिकारों की खातिर खडऩे वाले व पुलिस के दबाव में न आने वाले दलित परिवार की प्रशंसा की और जरूरत पडऩे पर उनको नि:शुल्क न्यायिक मदद देने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि सुखबीर सत्ता व दौलत के नशे में अंधे हो चुके हैं, जो पुलिस को अपने सियासी औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने पंजाब के दबे हुए व दलित समाजों को उनके आह्वान पंजाबियत महागठबंधन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि अगर पंजाब की सारी बिरादरियां एक मोर्चे पर इकी हो जाएं- बादलों के इस तुगलकी राज की ईंट से ईंट बजा देंगे।