5 Dariya News

भूपेन्द्र हुड्डा को नींद में भी नजर आते है जेल के दरवाजे: अभय चौटाला

सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान हुआ पूरी तरह से फेल: नैना सिंह

5 Dariya News

चंडीगढ़ (हरियाणा) 26-Jul-2016

इनेलो के वरिष्ठ नेता  एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में अरबों के घोटाले करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अब रात को नींद में भी जेल के दरवाजे नजर आते है। इसलिए भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बुरी तरह से बौखलालट में आकर उल-जलूल बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो तक कांग्रेस राज में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा है, उन सभी घोटालों की 400 पेज की चार्जशीट बनाकर हमने सरकार को सौंप रखी है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस की आपसी मिलीभुगत के कारण भाजपा सरकार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बचा रही है। लेकिन जब तक हम घोटालेबाज भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेज देते तब तक इनेलो चैन से नहीं बैठेगी। यह बात अभय सिंह चौटाला ने आज सिरसा जिले के ओढां कस्बे में बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की 125 जयंती को लेकर किए गए डबवाली हलका के सद्भावना सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इनेलो नेताओं ने ओढां के अलावा रानियां हल्के के खारियां व सिरसा हल्के के फूलका गांव में भी सद्भावना सम्मेलनों को संबोधित किया।

ओढां में सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने 35 व 36 जात के नारे देकर प्रदेश के लोगों को बांटने की कोशिश की है जिस कारण दोबारा से लोगों का भाईचारा कायम हो इसके लिए इनेलो बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती को लेकर हर हलके में सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हलका सम्मेलन करने के बाद दोबारा से प्रत्येक हलके के 2 बड़े गांवों में सम्मेलन किए जाएंगे व संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर की 125 जयंती को लेकर पूरे साल भर सद्भावना सम्मेलन होते रहेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले प्रदेश के लोगों के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।सद्भावना सम्मेलन को भारी संख्या में हलका के गांवों से महिलाऐं भी पहुंची। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की सरकार से आज हर वर्ग दुखी हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाया गया बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान पूरी तरह से फे ल हो गया है। क्योंकि आए दिन प्रदेश में महिलाओं से रेप जैसी घटनाएं हो रही है। बेटियों के लिए स्कूल कालेज तक सुरक्षित नहीं है, उनके लिए न तो अलग से स्कूल हैं और दाखिले भी नहीं हो रहे हैं। नैना चौटाला ने कहा कि बाबा साहेब व चौ. देवीलाल की नीतियां व सोच मिलती है, इसलिए पार्टी कार्यकत्र्ता उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए काम करें।

सम्मेलन को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व कृषि मंत्री जसविन्द्र सिंह संधू, सांसद चरणजीत रोड़ी ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और इसे जनविराधी सरकार बताते हुए कहा कि सरकार अपने वादों के विपरित काम कर रही है। इस मौके पर जिला परिषद् के पूर्व मैम्बर बुध सिंह सुखचैन भाजपा छोड़ कर वापस इनेलो में शामिल हो गए। मंच संचालन युवा इनेलो नेता कर्ण सिंह चौटाला ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पदम जैन, रवि सिंह चौटाला, विधायक बलकौर सिंह, विधायक मक्खन सिंह, पूर्व विधायक डा. सीता राम, कार्यालय सचिव नछत्र मल्हान, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, कृष्णा फौगाट, रूकमा सिहाग, प्रदीप गोदारा, कुलदीप गोदारा, जगसीर मांगेआना, अवतार मल्हान, रणदीप सिंह मटदादू, विनोद अरोड़ा, मंदर सिंह सरां, बलविन्द्र सरां, गुरमेल सालमखेड़ा, कुलदीप जम्मू, गिरधारी बिस्सू, मोहन सहू, महावीर जाखड़, संदीप गंगा, नरेन्द्र बराड़, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, मलकीत सूच, सुखमंदर सिंह, दर्शना देवी, ममता मिढा व आशा वाल्मिकी सहित अनेक प्रमुख इनेलो नेता व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।