5 Dariya News

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाबियों को बताये कि उसने एसवाईएल बनाने के मुददे पर इंदिरा गाँधी का समर्थन क्यों किया था- सुखदेव सिंह ढींडसा

घटिया प्रचार द्वारा कैप्टन अपने गुनाहों को मिटा नही सकता , एसवाईएल कभी नही बनने दी जाएगी-शिअद ने प्रण दौहराया

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) 24-Jul-2016

शिरोमणि अकाली दल ने आज पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पूछा है कि उसने एसवाईएल बनाने के  मुददे पर इंदिरा गाँधी का समर्थन करके पंजाब के इतिहास में काला अध्याय क्यों लिखा था।यहां जारी एक बयान में शिअद के सैक्ट्री जनरल स. सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा है कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब के उन कांग्रेसी नेताओं में से एक है जिसने राज्य  के हितों से धोखा किया है। उन्होने कहा कि कैप्टन ने एसवाईएल बनाने के फैसले का समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर स्वागत किया था और नहर के उदघाटन समागम मेे भी शामिल हुआ था।स. ढींडसा ने कहा कि पंजाबियों को धोखा देकर अब इस मुददे पर अमरेन्द्र घडिय़ाली आंसू ना बहाये। उन्होने कहा कि घटिया सियासत करके केप्टन अपने गुनाहों को मिटा नही सकता और उसको पंजाबियों को बताना चाहिए कि पंजाब के हितों पर डाका डालने वाले फैसले का कैप्टन ने स्वागत क्यों किया था जिस द्वारा कि कानून की उंलघना करके पंजाब के नदी जल अन्य राज्यों को दिया जाना था।शिअद के पक्ष दोहराते हुये स. ढींडसा ने कहा कि हर हालात में पंजाब के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा और पंजाब विरोधी शक्तियों को पंजाब के पानी की बांट करने के मनसूबों में सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि इस बात की पृष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल भी कर चुके है जिन्होने कि विधान सभा में सर्व समति से प्रस्ताव पास करवा कर एसवाईएल की जमीन किसानों को लोैटा दी है। उन्होने कहा कि यहां ही बस नही बल्कि शिअद पानियों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार की कुर्बानी करने के लिए तैयार है और नहर को किसी भी स्थिति में बनने नही दिया जाएगा। क्योकि पंजाब के पास किसी को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नही हैं।