सांप्रदायिक जहर घोलने के लिए राजनैतिक मंसूबो से लगाए पोस्टरों का आप ने लिया सख्त नोटिस
लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजशि रचने वाले लोगों की तलाश कर उनके खिलाफ की जाए सख्त कानूनी कार्रवाई - हिम्मत सिंह शेरगिल
5 Dariya News
चंडीगढ़ 20-May-2016
आम आदमी पार्टी ने समाज में सांप्रदायिक जहर घोलने के राजनैतिक मंसूबो से लगाए गए पोस्टरों की मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पास लिखित शिकायत की है। इन पोस्टरों में दिल्ली के मुख्य मंत्री और आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल की तुलना पूर्व प्रधान मंत्री इंद्रा गांधी से की गई है, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सख्त ऐतराज प्रकट किया है। आप के प्रवक्ता और लीगल सेल के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने एसपी (डी) जीऐस ग्रेवाल के माध्यम से एस.एस.पी के पास शिकायत दर्ज करवाई और इसको आम आदमी पार्टी के खिलाफ गहरी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस इस शरारत की बारीकी के साथ जांच होनी चाहिए, क्योंकि इन पोस्टरों में न केवल सांप्रदायिक बल्कि राजनैतिक बदबू आ रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि ऐसी साजिश आम आदमी पार्टी के पंजाब में दिन प्रति दिन बढ़ रही मकबूलियत से भय -भीत हो कर की गई है।
शेरगिल ने कहा कि दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब के प्याओ तोडऩे की कार्यवाही का दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के साथ कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने इस सम्बन्धित मीडिया को दस्तावेज दिखाते कहा कि इस कार्यवाही के लिए भाजपा शासित नॉर्थ दिल्ली म्यूसीपल निगम सीधे तौर पर जिम्मेवार था। शेरगिल ने इन दस्तावेजों में प्याओ साहिब को तोडऩे के लिए एम.सी.डी आधिकारियों द्वारा डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस को लिखा पत्र भी पेश किया। उन्होंने कहा कि इस घिणौनी कार्यवाही के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार को साजिश के अंतर्गत दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही है। जिक्रयोग्य है कि कुछ शरारती अनसरों ने 19 मई की रात मोहाली के विभिन्न स्थानों पर जैसे कि फेस -2, 4, 5 आदि पर ऐसे पोस्टर चिपकाए थे। इन पोस्टरों में दिल्ली के गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब के प्याओ तोडऩे के लिए अरविन्द केजरीवाल को दोषी दर्शाया और उन्हें सिक्ख विरोधी बताया गया है।