5 Dariya News

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले उर्दू डिग्री धारक, नौकरी मांगी

5 Dariya News

लखनऊ 17-Jul-2016

मोअल्लिम उर्दू डिग्री धारकों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उम्मे साफिया की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधियों ने डिग्री धारकों की नियुक्ति की मांग की। टीईटी पास मोअल्लिम उर्दू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आमिर किदवाई ने बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री ने प्राइमरी स्कूलों में करीब पांच हजार टीईटी पास उर्दू डिग्री धारकांे की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। इसके लिए सीएम ने शिक्षा मंत्री अहमद हसन को निर्देश भी दिए हैं।"प्रतिनिधिमंडल में शराफत हुसैन, शबीना परवीन, अयूब खान आदि शामिल रहे।