जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 घुसपैठिए ढेर
5 Dariya News
जम्मू 16-Jul-2016
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने शनिवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "सतर्क जवानों ने पुंछ जिले के सौजियान इलाके में नियंत्रण रेखा पर आज (शनिवार) आतंकवादियों की गतिविधियां देखीं।"सूत्र ने कहा, "इस अभियान मे तीन आतंकवादी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।"